Bihar Crime News: बिहार की गया पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है। कई बर्षों से चल रहे फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इसकी जानकारी एएसपी शैलेन्द्र कुमार ने प्रेस कांफ्रेस कर दी है।


एएसपी शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि धगाई थाना क्षेत्र में कुछ नक्सली छिपे हुए हैं। इसी सूचना पर गया पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी कर एक लाख रुपये के इनामी नक्सली सुरेश सिंह उर्फ सुरेश भोक्ता को गिरफ्तार किया है।


उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार नक्सली पिछले कई बर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी और सरकार ने इसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। गिरफ्त में आए नक्सली के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट- नितम राज, गया