महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Feb-2026 07:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाना में पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 44/2026 दर्ज किया गया है।
दरअसल, मामला जहानाबाद की एक नाबालिग छात्रा को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। शुक्रवार को चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में उनके आवास पर छापेमारी की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। तलाशी अभियान में तीन थानों की पुलिस टीम शामिल थी।
बताया गया कि कार्रवाई के दौरान अमिताभ दास की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम को बुलाया गया। बाद में पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। अमिताभ दास पर आरोप है कि उन्होंने शंभू गर्ल्स हॉस्टल की एक नीट छात्रा से जुड़े रेप-मौत मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट साझा किए।
उन पर छात्रा की निजता भंग करने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा, उन्होंने मीडिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और डीएनए टेस्ट की मांग की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।