ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर...

बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त

बिहार मद्य निषेध इकाई और पीपराकोठी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक डीसीएम ट्रक से अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर रखे गए 3132 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया। एक शराब तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया। शराब की खेप मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी।

27-Jul-2025 08:30 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में अपराधियों के साथ-साथ शराब तस्करों का भी मनोबल सातवें आसमान पर है। ये लोग पुलिस से भी डर नहीं रहे हैं। ऐसा लगता है कि पुलिस से ना डरने की इन लोगों ने कसम ही खा ली है. यही कारण है कि है कि अपराधी बेखौफ आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं वही तस्कर शराब तस्करी के रोज नए नए हथकंडे अपना रहे है। 


ये लोग कभी एम्बुलेंस, तो कभी कंटेनर, तो कभी सब्जियों और फलों के बीच शराब छिपाकर बिहार में लाते हैं। इस बात अंडे के खाली कैरेट के बीच लाखों रूपये की शराब छिपाकर बिहार लाई गयी थी जिसे मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था लेकिन इससे पहले ही पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।


बिहार मद्य निषेध इकाई की विशेष अभियान दल व स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब को जप्त किया है। वही इस कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना मिली थी।


 सूचना के आधार पर टीम पीपराकोठी थाना के सहयोग से राजमार्ग किनारे एक होटल पर खड़े डीसीएम ट्रक संख्या पीबी 07बीजी / 8199 की तलाशी लिया। जिसमें अंडे के कैरेट के बंडल के बीच छुपाकर रखे गये अलग अलग कम्पनी के 3132 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया। जबकि एक कारोबारी को भी पुलिस ने धर दबोचा। बताया जाता है कि शराब उक्त ट्रक से मुजफ्फरपुर के लिए ले जाया जा रहा था।



सोहराब आलम की रिपोर्ट