पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं
02-Apr-2025 12:25 PM
By First Bihar
Bihar Crime : पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर तनाव बढ़ा और फिर एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. इस फायरिंग ने इलाके में खलबली मचाकर रख दी है. बताया जा रहा है कि इस घटना में दो महिला समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
घायलों में स्वर्गीय राम रत्न राम की पत्नी आशा देवी, बहु अनीता देवी, बेटा चंदन कुमार शामिल हैं. इसके अलावा दूसरे पक्ष के संजीव उर्फ़ टोनी भी इस घटना में घायल हो गए हैं. इन सभी को पहले तो बिहटा के सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन फिर बाद में इन्हें PMCH पटना रेफर कर दिया गया है.
घायल चंदन कुमार के मुताबिक़ उनके बीच जमीनी विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है. इसी विवाद को लेकर मंगलवार रात को जमालपुर के राहुल कुमार, बिल्ली गोप, गोलू इत्यादि समेत कुल 20 की संख्या में लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
इस घटना की सूचना जैसे ही बिहटा पुलिस को प्राप्त हुई, तुरंत थाने से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मौके पर से पुलिस को एक बुलेट बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. उनका कहना है कि जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाएगा.
इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई है. कई लोग भयभीत हैं और उनका कहना है कि इस तरह के विवाद वैसे तो यहां होते ही रहते हैं मगर इस बार यह मामला हद से ज्यादा आगे बढ़ चुका है, और सभी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं.