Bihar Crime News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता के घर पर कई राउंड फायरिंग हुई है। गोलीबारी की इस घटना से पूरा इलाका दहल उठा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी है। घटना मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौडी- विद्यापति पथ की है।