ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

होने वाली बहू को बाप ने बना लिया बीवी, सदमे में बेटा बन गया संन्यासी

रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां होने वाली बहू से लड़के के बाप ने शादी रचा ली। पिता की इस करतूत से बेटा काफी सदमें में आ गया और घर परिवार छोड़कर चला गया और संन्यास धारण कर लिया। अब वो जिन्दगीभर शादी नहीं करेगा।

CRIME

12-Jan-2025 03:58 PM

By First Bihar

desk: महाराष्ट्र के नासिक से बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी होने वाली बहू से ही शादी कर ली है। पिता की हरकत से गुस्साए बेटे ने घर परिवार को छोड़कर संन्यास ले लिया है। अपने ही बेटे की मंगेतर से शादी का ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। 


खबरों के मुताबिक बेटे का रिश्ता पक्का हो चुका था। दोनों घरों में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। रस्मों को पूरा किया जा रहा था। इसी बीच लड़के के पिता और होने वाली दुल्हन के बीच प्यार हो गया और दोनों ने शादी भी कर ली। बाप ने जिस लड़की को बेटे के लिए पसंद किया था, वो लड़की उसे ही पसंद आ गई और उससे शादी भी कर ली।


वहीं इस बात की खबर जब लड़के को पता चली तब उसे गहरा सदमा लगा और उसने इसके बाद संन्यास लेने का फैसला कर लिया। घर के लोगों और लड़के के दोस्तों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़का नहीं माना। बताया जा रहा है कि लड़के ने घर परिवार छोड़कर अब सड़क पर ही रहना शुरू कर दिया है। वहीं इन सब के बीच पिता ने बेटे की शादी कहीं और कराने की बात कही लेकिन वो नहीं माना।