LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
07-Feb-2025 07:40 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में छेड़छाड़ और धमकी से परेशान होकर युवती ने सुसाइड कर लिया। युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवती का शव कई टुकड़ों में बिखर गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने युवक और उसके माता-पिता समेत 3 लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
खबरों के मुताबिक मलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अक्सर युवती से छेड़छाड़ करता था। करीब 1 साल से खेत आते जाते लड़की के साथ गांव का ही रहने वाला राम सजीवन का बेटा अनिल रास्ते में छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करता था। बेटी से इस बात की जानकारी मिलने पर अनिल के पिता राम सजीवन और मां रामसखी से उसके बेटे की शिकायत भी की गई।
शिकायत करने से भड़के परिवार ने मारपीट करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी मिलने पर युवती दहशत में आकर मानसिक तनाव में रहने लगी थी। जिसके कारण उसने सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।