वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
16-Nov-2020 09:28 AM
DESK : एक महिला जज का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है. जिसके बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के मुंगेली की है.
जहां मुंगेली जिला सत्र न्यायालय की न्यायधीश श्रीमती कांता मार्टिन का शव उनके बेडरुम में मिला है. बंगले के बेडरूम में साड़ी का फंदा बनाकर शव पंखे में झूलता मिला. हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या इस बारे में पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला जज अकेले जज शासकीय आवास मुंगेली कलेक्टर बंगले के बगल में रहती थीं. उनकी उम्र 55 साल थी और वह डेढ़ साल से मुंगेली में पदस्थ थीं. महिला जज की मौत की खबर मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों की थ्योरी से जांच कर रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह डिप्रेशन में थीं, लेकिन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है.मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी जांच कार्यवाही में जुटे हैं. फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी लगे हैं.