UTTAR PRADESH:बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स की चाहत थी कि वो सेन्ट्रल जेल जाए, इसलिए उसने अपनी बीवी को तमंचा दिखाकर खुद थाने पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पेशे से ट्रैक्टर चालक की जेल जाने की इच्छा इतनी प्रबल थी कि आखिरकार उसने जेल जाकर ही दम लिया। मामला इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव की है, जहां आरोपी कोमल सिंह ने जेल जाने की इच्छा पूरी की। 


इससे पहले उसे पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने मीडिया वालों के समक्ष अपनी इच्छा जाहिर की। आरोपी ने बताया कि उसका सपना था कि वो सेन्ट्रल जेल में जाकर रहे। लंबे समय से वो वह सेंट्रल जेल जाने के बारे में सोच रहा था। अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए उसने तीन दिन पहले बिना किसी विवाद के अपनी बीवी संगीता पर कट्टा तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर तुरंत तमंचा और दो कारतूस लेकर अहेरीपुर पुलिस चौकी पहुंच गया। वहां पहुंचकर वह कट्टा लहराते हुए कहने लगा कि उसने अपनी बीवी पर कट्टा तान दिया था। जिसके बाद अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिर कोमल सिंह पुलिस से कहने लगा कि वह जानबूझकर यह सब कर रहा था ताकि उसे सेन्ट्रल जेल भेज दिया जाए। सेन्ट्रल जेल देखने का मन बहुत दिनों से कर रहा था। सेन्ट्रल जेल के अंदर जाकर रहना उसका सपना है। 


@VikashSahuftp (Vikash Sahu) ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर युवक का वीडियो शेयर किया है। वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि 'जेल चला जाऊंगा तो मेरी पत्नी छह महीने के अंदर मुझे बाहर निकलवा लेगी। उसकी इन बातों को सुनकर वहां मौजूद अस्पताल कर्मी और पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। कोमल सिंह वायरल वीडियो में यह कह रहा है कि 'गिट्टी मौरंग का ट्रैक्टर चलाता हूं…खुद का मालिक हूं। मेरे ड्राइवर ने चोरी की थी इसलिए उसे भगा दिया। मेरे पास 315 बोर का तमंचा है, मुझे जेल जाना है…जिस दिन भी जेल से जमानत पर बाहर आऊंगा। बीवी के लिए लहंगा लेकर आऊंगा। 


पुलिस ने बताया कि तमंचा लेकर कोमल सिंह नामक युवक इलाके में घूम रहा था। थाने पर कट्टा लेकर आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और केस दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया। आरोपी नशे की हालत में था और सेन्ट्रल जेल भेजने की बातें कर रहा था। सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कोमल सिंह खुलकर जेल जाने की इच्छा बता रहा है। उसकी बातें सुनकर हर कोई हैरान है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा होने लगी कि थाना और जेल जाने से जहां लोग डरते हैं, वही कोमल सिंह नामक युवक की इच्छा जेल जाने की है। उसकी बातें हैरान करने वाली है। उसका सपना है कि वो एक बार सेन्ट्रल जेल में जाकर रहे। मेरो को सेन्ट्रल जेल देखना है। जाली के अंदर मेरो को रहना है। युवक की अजीबोगरीब हरकत और बयान को सुनकर मीडिया कर्मी भी दंग रह गये। गिरफ्तारी के बाद युवक को जेल भेज दिया गया है।