सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
13-May-2025 02:37 PM
By FIRST BIHAR
Encounter in Shopian: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद से घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कई इलाकों में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन और आतंकियों के खिलाफ विशेष अभियानों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार शाम पाकिस्तान के ड्रोन देखे जाने के बाद मंगलवार को शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया था। मुठभेड़ के दौरान सेना की गोलीबारी में एक आतंकी मौके पर ही मारा गया, जबकि करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद बाकी दो आतंकियों को भी ढेर कर दिया गया। तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
सेना को पहले से ही इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जैसे ही आतंकियों ने सेना के जवानों को देखा, उन्होंने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सभी आतंकी मारे गए। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि किसी अन्य खतरे को निष्प्रभावी किया जा सके।
यह कार्रवाई भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर का ही हिस्सा है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य घाटी को आतंकियों से मुक्त कराना है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था।
सीजफायर के बाद सेना ने स्पष्ट किया है कि उनका निशाना केवल आतंकवादी हैं, और उनका खात्मा हर हाल में किया जाएगा। पिछले कई दिनों से घाटी में सुरक्षाबलों की ओर से आतंकी ठिकानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं, और इस अभियान में मंगलवार की मुठभेड़ को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।