सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Mar-2025 04:02 PM
By First Bihar
Ranchi crime News : झारखंड की राजधानी रांची में होली के दौरान दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पुलिस को संदेह है कि दोनों हत्याएं पत्थर से कुचलकर की गई हैं। शव अलग-अलग इलाकों से बरामद किए गए हैं।
शनिवार को पुलिस ने जानकारी दी कि पहला शव चुटिया थाना क्षेत्र के बनस तालाब के पास मिला, जबकि दूसरा शव शुक्रवार शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के किशोरगंज चौक और बड़ा तालाब के बीच स्थित एक टेंट हाउस के पास बरामद किया गया। रांची के डीएसपी कुमार वी रमन के अनुसार, बनस तालाब के पास मिला शव दीपक नामक व्यक्ति का है, जो बिहार का रहने वाला था और रांची में किराये के मकान में रहता था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरा शव एक कबाड़ बीनने वाले व्यक्ति का है, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान और पते का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में दोनों हत्याएं पत्थर से कुचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्याओं के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।