ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / crime / डॉक्टर निकला आतंकवादी, इश्तियाक अहमद को दिल्ली पुलिस ने रांची से दबोचा,...

डॉक्टर निकला आतंकवादी, इश्तियाक अहमद को दिल्ली पुलिस ने रांची से दबोचा, अबतक 14 आतंकी गिरफ्तार

22-Aug-2024 09:54 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली पुलिस ने रांची से एक आतंकवादी डॉक्टर इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया है। भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का मंसूबा पालने वाले डॉक्टर इश्तियाक अहमद आज आखिरकार दबोच लिया गया। दिल्ली पुलिस ने "अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिननेट" नामक गिरोह का खुलासा किया है।


झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इस बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। अबतक 14 आतंकी गिरफ्तार हो चुके हैं। रांची से गिरफ्तार डॉक्टर को इस आतंकी गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकवादियों को 


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजस्थान, UP और झारखंड STF की मदद से गिरफ्तार किया और बड़ी आतंकी साजिश का भंडाफोड़ किया। टीम ने आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के भिवाड़ी से 6 और झारखंड व UP से 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद सहित विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।