मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
01-Jul-2023 06:06 PM
By First Bihar
DESK: दो शातिर चोरों का हैरान कर देने वाला कारनामा उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है। दोनों चोरों ने एक कार शोरूम से 59 लाख रुपए चुरा लिए और उन्ही पैसों से गांव में भंडारा करा दिया। इस भंडारे में नाच-गाने की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। बाद में पुलिस ने दोनों चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने लूट के 28 लाख रुपए बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर के महाराजपुर स्थित शोरूम से बीते 4 जून को 59 लाख रुपए की चोरी हो गई थी। शोरूम में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हुई लाखों रुपए की चोरी ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। काफी खोजबीन के बावजूद जब पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी तो उसने साइबर सेल की मदद ली। साइबर सेल ने जब मामले की तफ्तीश शुरू कि तो दोनों चोरों की जानकारी उनके हाथ लग गई।
साइबर सेल की टीम को पता चला कि 59 लाख रुपए की चोरी करने वाले दोनों शातिर चोर प्रतापगढ़ के नवाबगंज के रहने वाले हैं। जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर छापेमारी की गई और दोनों चोरों श्यामू मौर्य और संजीत को धर दबोचा। दोनों के पास से पुलिस ने 28 लाख रुपए कैश और 12 लाख रुपए की फिक्स डिपोजित के कागजात बरामद किए।
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों शातिर चोर हैं और पहले भी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। चोरी के मामले में दोनों पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। चोरी के 59 लाख रुपयों से दोनों ने अपने गांव में भंडारा कराया और सगे संबंधियों समेत कई गांव के लोगों को भोज में आमंत्रित किया था। भोज में नाच गाना के साथ साथ एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का भी इंतजाम किया गया था। चोरी की इस वारदात को जानकर पुलिस भी हैरान है।
