ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / प्रेमी ने महिला सिपाही को मारी गोली, शादी का कार्ड बांटता देख खोया...

प्रेमी ने महिला सिपाही को मारी गोली, शादी का कार्ड बांटता देख खोया आपा

24-Nov-2020 04:04 PM

DESK: महिला सिपाही की शादी ठीक हो गई थी. वह शादी का कार्ड बांट रही थी, लेकिन जब प्रेमी ने कार्ड देखा तो वह भड़क गया और उसने महिला सिपाही को गोली मार दी. यह घटना मध्य प्रदेश के धार की है. 

खुद को भी मारी गोली

यही नहीं प्रेमिका को गोली मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली. दोनों गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए. आसपास के लोगों ने दोनों को बड़वानी के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवक ने महिला सिपाही को गोली मारी वह महिला सिपाही से प्यार करता है. दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन इस बीच महिला सिपाही की शादी किसी और युवक से ठीक हो गई. उसकी शादी होने वाली थी. इसको लेकर वह शादी की कार्ड बांट रही थी. यह देख प्रेमी का गुस्सा भड़क गया और उसने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.