Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा Bihar News: हाईटेक CCTV सिस्टम से लैस होंगे बिहार के सभी अंचल कार्यालय, ऑडियो भी होगा रिकॉर्ड; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए निर्देश
11-Dec-2025 10:03 PM
By First Bihar
JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं, यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई जिले से सामने आई है, जहां देवघर के रहने वाले युवक की जमुई में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मुखिया से विवाद के बाद बदमाशों ने मुखिया के साथी को तीन गोली मारी। जिससे उसकी मौत हो गयी।
घटना जमुई सिमुलतला थाना क्षेत्र की है जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिलैया मड़ियाना निवासी 33 वर्षीय विनोद मंडल के रूप में हुई है। विनोद मंडल अपने दोस्तों के साथ झुमराज स्थान, जमुई आया था। वहां उसने मंदिर का प्रसाद खाया और दोस्तों की पूजा में शामिल होने पहुंचा था। पूजा शुरू होने पर उसके साथी अंदर चले गए और विनोद बाहर चबूतरे पर बैठा रहा।
इसी दौरान आरोपित गोपल यादव, विवकी यादव उसे बहला-फुसलाकर चंद्रमंडी जंगल की ओर ले गए और विनोद को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया। परिजनों के अनुसार, मृतक की मुखिया अनिल यादव के सहयोगी के रूप में पहचान थी और आरोपी पक्ष से पहले से दुश्मनी चल रही थी। हत्या की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस जांच में जुटी
वहीं घटना की पुष्टि करते हुए जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मोहनपुर थाना देवघर जिला के वासी विनोद मंडल अपने साथी के साथ झुमराज बाबा पूजा करने आए थे और यही से लापता हो गए पत्नी के बयान पर कांड दर्ज किया गया था इनकी डेड बॉडी सिमुलतला थाना क्षेत्र में आज सुबह सुबह पाई गई जिससे जिसमें गोली मारकर हत्या का पता चला कांड का अनुसंधान जारी है।