जहानाबाद के स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Nepal Violence: नेपाल के वीरगंज में हिंसा के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, भारतीय सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट Supaul news : शादी की खुशियों के बीच मातम, छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों की नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने बड़े पैमाने पर तबादले की संभावना Bihar Fire Service : बिहार IPS सुनील नायक को कोर्ट से राहत, ट्रांजिट रिमांड हुआ खारिज; जानिए क्या रही वजह Bihar News: बिहार में आग बनी काल, मां और मासूम बेटी की झुलसकर हुई दर्दनाक मौत UPI toll payment : पूरी तरह कैशलेस होगा NHAI टोल प्लाजा, इस महीने से हो सकता है बड़ा बदलाव Bihar Politics: JDU प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में भारी बवाल, पूर्व मंत्री पर जबरन अध्यक्ष बनाने का आरोप; मारपीट का वीडियो वायरल
23-Feb-2026 11:37 AM
By FIRST BIHAR
Delhi bomb threat: राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई, जिसके बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 7 बजे धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को मिला। ईमेल में दावा किया गया था कि सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर इन महत्वपूर्ण स्थानों पर बम धमाका किया जाएगा। सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत उत्तर जिला पुलिस को अवगत कराया। पु
लिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने बिना देरी किए विधानसभा और लाल किले के आसपास घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारी ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह शरारत है या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।
इससे पहले गुरुवार सुबह राजधानी के कम से कम तीन स्कूलों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एहतियातन बच्चों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकालकर तलाशी अभियान चलाया गया था। बाद में ये धमकियां फर्जी साबित हुईं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएभी सैंचूरी पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ियां, बचाव दल, बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता मौके पर पहुंचा।
पूरे परिसर की गहन जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने साइबर टीम को अलर्ट कर दिया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। लगातार मिल रही इन फर्जी कॉल्स और ईमेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।