“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
13-Mar-2025 12:00 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi Rape Case: राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी.. ब्रिटिश महिला का साथी है। खबरों के मुताबिक ब्रिटिश महिला ने दिल्ली पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए युवक से बातचीत शुरू हुई थी। आरोपी से मिलने के लिए पीड़ित महिला इंडिया आई थी।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में 2 लोगों ने ब्रिटिश महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में से एक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है, जिसने पीड़िता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ब्रिटिश उच्चायोग को इस घटना की जानकारी दी है।
पुलिस के अनुसार, "दिल्ली के महिपालपुर के एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा मयूर विहार निवासी कैलाश को इंस्टाग्राम रील बनाने का शौक है। कुछ महीने पहले वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लंदन निवासी महिला से जुड़ा था। महिला महाराष्ट्र और गोवा की यात्रा पर थी। महिला ने कैलाश से संपर्क किया और उसे मिलने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, कैलाश ने यात्रा करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की और इसके बजाय उसे दिल्ली आने को कहा। दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला ने ही रूम बुक करवाया था, जहां रेप की घटना को अंजाम दिया गया।