ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

Home / crime / '2000 में बॉडी मसाज,एक्स्ट्रा चार्ज में स्पेशल सर्विस'..स्पा सेंटर की आड़ में चल...

'2000 में बॉडी मसाज,एक्स्ट्रा चार्ज में स्पेशल सर्विस'..स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, कस्टमर बनकर फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने मारी रेड

Police Busts Sex Racket: दिल्ली के आनंद विहार में एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर 14 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।

11-Mar-2025 01:00 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Police Busts Sex Racket: दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके में एक स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आठ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। इस रेड को शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) प्रशांत गौतम के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान स्पा के मैनेजर पियूष समेत पांच ग्राहक और आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।


आनंद विहार इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में पुलिस नकली ग्राहक बनकर पहुंची। जहां उन्हें 2,000 रुपये में मसाज की पेशकश की गई। स्पा सेंटर के मैजेनर पीयूष ने अतिरिक्त 2,000 रुपये लेकर 'स्पेशल सर्विस' देने की पेशकश की। जिसके बाद नकली ग्राहक ने सेंटर के बाहर खड़े अपने साथियों को इशारा किया और पुलिस की टीम ने अंदर घुसकर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान स्पा के मैनेजर पीयूष समेत पांच ग्राहक और आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद विहार स्थित एक स्पा सेंटर में गलत गतिविधियां हो रही हैं। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने रेड मारी। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि स्पा को सील करने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।