मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
04-Mar-2025 09:23 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi Firing: राजधानी दिल्ली से गोलीबारी की खबर है। दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में देर रात दो गुटों के बीच आपसी रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह विवाद आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। अपराध टीम और एफएसएल टीम को निरीक्षण के लिए अपराध स्थल पर बुलाया गया। टीमों द्वारा कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
खबरों के मुताबिक पवन मलिक नाम के व्यक्ति ने बदला लेने के लिए फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट अभिषेक मिश्रा ने कहा कि "गोलीबारी की घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योति नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हमारे पास घटना में शामिल लोगों के बारे में कुछ सुराग हैं। आगे की जांच जारी है।"