ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Dead Body Found: दोस्तों के साथ बाहर निकले युवक का शव मिलने से...

Dead Body Found: दोस्तों के साथ बाहर निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

कैमूर में दोस्तों के साथ दातुन तोड़ने गए व्यक्ति का शव सुनसान इलाके में मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. परिजनों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया है.

31-Dec-2024 04:51 PM

By Ranjan Kumar

Dead Body Found: कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के खामकला बांध से एक युवक का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। 


मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के रामाधार मुसहर का 40 वर्षीय पुत्र रामधनी मुसहर के रूप में हुई है। जो 26 दिसंबर से ही को अपने चार दोस्तों के साथ दातुन तोड़ने के लिए निकला था। चारों दोस्त वापस घर सकुशल उसी दिन आ गए थे लेकिन रामधनी मुसहर नहीं लौटा और ना ही दोस्तों द्वारा परिजनों को जानकारी दी गई।


बताया जा रहा है कि रामधनी मुसहर अन्य चार लोगों के साथ दातुन तोड़ने के लिए घर से 26 दिसंबर को निकला था। सभी लोग वापस लौट गए लेकिन वह नहीं लौटा। बहुत जगह खोजबीन किया गया कहीं पता नहीं चला तो फिर थाना से सूचना मिला कि उसका लास बांध में मिला है। परिजनों ने आशंका जताई है कि चारो दोस्तों ने ही युवक की हत्या की है।