DESK: कहते हैं शराब जो ना कराये..शराब पीने वाला व्यक्ति कब क्या कांड कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। शराब के साइड इफेक्ट को देखते हुए ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की थी। जो पिछले दस साल से अभी तक है। लेकिन पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में शराब बेची जा रही है, और लोग पी भी रहे हैं। 


शराब पीने के बाद यूपी में एक पति ने ऐसा कांड कर दिया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान हैं। बताया जाता है कि शराबी पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे जब पत्नी ने कहा कि पैसा नहीं है, तब पति हैवान हो गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। वह गुस्से से आगबबूला हो गया और दांत से पत्नी की नाक काट डाला। जिसके बाद नाक से खून निकलने लगा। 


पत्नी दर्द से तड़पती रही आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है। महिला को देखने के लिए परिजन अस्पताल पहुंचे, उसकी स्थिति को देख हर कोई हैरान रह गया। महिला की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बरेली रेफर कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की है। महिला की पहचान दियोरिया कोतवाली स्थित महेशपुर निवासी अमन कुमार की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि शराबी पति ने पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। इसी को लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। गुस्साए अमन ने पूजा के चेहरे को पकड़ कर उसकी नाक को अपने दांतों से काट डाला।जिससे नाक का अगला भाग कटकर अलग हो गया। पूजा की चीख सुनकर परिजन दौड़े वही पति उसकी हालत को देख मौके से फरार हो गया। परिजन आनन फानन में पूजा को लेकर दियोरिया सीएचसी पहुंचे।


 जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सीएचसी के डॉक्टरों ने बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं की गयी है, आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।