Bihar Crime News: दरभंगा के रहमगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में बीती रात करीब सात महीने से ओटी असिस्टेंट के रूप में कार्यरत मनोज उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 



मृतक पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 



पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना को लेकर जब मीडिया ने क्लीनिक प्रबंधन और डॉक्टर ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा