ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी

Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप

बिहार के दरभंगा जिले में एक महिला और उसके छोटे बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला साक्षी कुमारी शादी की खरीदारी के लिए बाजार गई थीं, लेकिन पांच दिन बाद भी घर नहीं लौटीं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर

12-Mar-2026 02:19 PM

By First Bihar

Bihar Missing Case: बिहार के दरभंगा जिले से एक महिला और उसके छोटे बेटे के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला शादी के लिए खरीदारी करने बाजार गई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। महिला के साथ उसका छोटा बेटा भी था। इस घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।


मामला विशनपुर थाना क्षेत्र का है। पंचोभ गांव निवासी पारस कुमार मिश्रा ने इस संबंध में थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।


पीड़ित पति पारस कुमार मिश्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी साक्षी कुमारी 8 मार्च को सुबह करीब 11 बजे लहेरियासराय के गुदरी बाजार गई थीं। वह घर में होने वाले शादी समारोह के लिए साड़ी और अन्य सामान खरीदने के लिए गई थीं। उनके साथ उनका छोटा बेटा भी था।


परिजनों के अनुसार शाम तक जब साक्षी कुमारी घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा है।


पति पारस कुमार मिश्रा ने आवेदन में आरोप लगाया है कि एपीएम थाना क्षेत्र के पिपरौलिया गांव निवासी हरिओम कुमार झा, राम कुमार झा, मायन देवी सहित चार लोगों ने साजिश के तहत उनकी पत्नी और बेटे का अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के साथ पहले से कुछ विवाद भी चल रहा था, इसलिए उन्हें इस घटना में उनकी संलिप्तता की आशंका है।


आवेदन में यह भी बताया गया है कि घटना के समय साक्षी कुमारी के पास करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग पांच भर सोने के आभूषण थे। इन आभूषणों की कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। ऐसे में परिवार को महिला और बच्चे की सुरक्षा को लेकर और भी चिंता हो रही है।


पीड़ित का यह भी कहना है कि घटना से कुछ दिन पहले दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से बातचीत हुई थी। हालांकि पत्नी के लापता होने के बाद से वे दोनों नंबर भी बंद आ रहे हैं। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। मां और बेटे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द मां-बेटे का पता लगाया जा सके।सके।