ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / crime / दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश...

दरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Bihar Crime News: दरभंगा के कटकी बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े प्रेम ज्वेलर्स से करीब 2 करोड़ के गहने और लाखों की नकदी लूटकर फरार हो गए. शुरुआत में 20 लाख के गहनों की लूट की बात सामने आई थी.

03-Apr-2026 07:13 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की वारदात सामने आई। शहर के कटकी बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 2 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और 20 से 25 लाख रुपये नकद लूट लिए। घटना दोपहर करीब 3 बजे की है, जब आधा दर्जन अपराधी पिस्तौल लेकर दुकान में घुस गए।


व्यस्त बाजार में हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी मनोज तिवारी, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी और सिटी एसपी अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी और वे आपस में भोजपुरी में बात कर रहे थे। कई बदमाशों ने अपने चेहरे नकाब से ढंके हुए थे। चार अपराधी दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी, जबकि दो बदमाश बाहर खड़े होकर नजर रख रहे थे। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर लॉकर खुलवाया और करीब 10 मिनट के भीतर गहने व नकदी लेकर फरार हो गए।


लूट के दौरान दुकान में मौजूद महिला ग्राहकों के गहने भी छीन लिए गए। जाते समय बदमाशों ने दुकान मालिक और ग्राहकों को अंदर बंद कर दिया। संकरी गली में स्थित दुकान होने के कारण बाहर किसी को तत्काल भनक तक नहीं लगी।


दुकान संचालक मनोज कुमार साह ने बताया कि अपराधियों ने हथियार लहराते हुए सभी को डराया और भारी मात्रा में जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए। नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि लूटे गए सामान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।