ब्रेकिंग न्यूज़

घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Home / crime / रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से...

रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Bihar Crime News: दरभंगा में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 20 वर्षीय कन्हैया दास पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, हालत नाजुक बनी हुई है।

02-Apr-2026 05:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: दरभंगा के बेंता थाना क्षेत्र के दोनार चौक स्थित गली में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान 20 वर्षीय कन्हैया दास पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  


घायल युवक को तत्काल डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद बेंता थाना पुलिस जांच में जुट गई है। कन्हैया के भाई कृष्णा दास ने बताया कि बीती रात मो. अयूब के बेटे की शादी के रिसेप्शन में भोज के दौरान हंसी-मजाक में सतीश नामक युवक से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। 


समाज के लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया था और कन्हैया ने माफी भी मांग ली थी। लेकिन गुरुवार दोपहर जब कन्हैया गंगासागर तालाब के पास किसी काम से गया, तभी कुछ युवकों ने उसे घेरकर छाती, पेट और कंधे समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।  


घायल की चाची किरण देवी ने बताया कि कन्हैया के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने भाई के साथ दादा-दादी के सहारे रह रहा है। उन्होंने कहा कि रात में समझौता होने के बावजूद आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया।