Bihar Crime News: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नायानगर तुमौल गांव में देर रात मेला देखकर लौट रहे 27 वर्षीय नरेश पासवान को बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। 



घटना घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने पहले मोबाइल और बाइक की चाबी छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर दो गोलियां चलाईं। 



एक गोली उसके दाएं पैर को आर-पार करते हुए हड्डी में लगी, जिससे पैर टूट गया। घायल का प्राथमिक उपचार घनश्यामपुर पीएचसी में कराने के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में मोबाइल छीनने और चाकूबाजी की अन्य घटनाएं भी हुई हैं।