ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में हैवानियत की बड़ी वारदात, 10 लड़कों ने 16...

Bihar Crime News: बिहार में हैवानियत की बड़ी वारदात, 10 लड़कों ने 16 साल की लड़की से किया गैंगरेप; होली के जश्न में दब गई चीखें

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. 10 लड़कों ने मिलकर होली के दिन लड़की से गैंगरेप किया था लेकिन मामला अब प्रकाश में आया है.

27-Mar-2025 02:26 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चौकीदार के बेटे समेत 10 लड़कों ने एक 16 साल की लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। वारदात होली के दिन हुई थी लेकिन गांव के लोगों ने मामले को दबाकर रखा था। इस मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों सुमित और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी 8 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है और मामले की छानबीन में जुट गई है हालांकि आरोपी पक्ष के लोगों का कहना है कि शराब बिक्री का खुलासा करने पर जान बूझकर उन्हें फंसाया जा रहा है।


थानेदार चंद्रकांत गौरी ने बताया है कि दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ गहरी नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।