Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
06-Mar-2026 06:53 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में दिनदहाड़े एक कारोबारी को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मुहल्ले की बताई जा रही है, जहां गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान अनवर कमाल उर्फ लड्डू के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर वाव रेस्टोरेंट और वाव वाटर पार्क के संचालक हैं।
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब अनवर कमाल मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों में से एक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद अनवर कमाल मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार गोली लगने से उनका काफी खून बह गया है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी पहुंची और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।