ब्रेकिंग न्यूज़

Holi 2026: होली वाला गुलाल असली है या नकली? क्वालिटी चेक करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके Holi 2026: होली वाला गुलाल असली है या नकली? क्वालिटी चेक करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके वेडिंग के बाद बड़ा ऐलान, ‘रनाबाली’ से स्क्रीन पर लौटेगी रश्मिका-विजय की जोड़ी Bihar Vidhan Parishad : बिहार विधान परिषद् बजट सत्र का समापन, जानिए इस बार सदन में पूछे गए कितने सवाल; यह विधेयक भी हुआ पारित Holi Special Train: होली पर रेलवे ने किया खास इंतजाम, यूपी-बिहार जाने के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन Holi Special Train: होली पर रेलवे ने किया खास इंतजाम, यूपी-बिहार जाने के लिए 10 और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन BIHAR NEWS : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया सांसद निधि के पैसे बचाने का सच; अब हर पंचायत में शुरू होगा यह काम Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में 15 धूर जमीन विवाद को लेकर युवक की हत्या कर शव को बगीचे में जला दिया गया। पुलिस ने एफएसएल जांच के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Bihar Crime News

27-Feb-2026 12:14 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर शव को बगीचे में जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बबलू लाल देव के रूप में हुई है, जो आरोपी का चचेरा भाई बताया जा रहा है।


घटना की जानकारी अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव निवासी राजेश लाल देव ने पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनके साले घूरन लाल देव के पुत्र बबलू लाल देव की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि वारदात को चचेरे भाई अशोक लाल देव और श्याम लाल देव ने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बगीचे में ले जाकर जला दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) के साथ मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बगीचे से जले हुए शव के अवशेष और कुछ हड्डियां बरामद की गईं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के पिता से आरोपित भाइयों ने 15 धूर जमीन रजिस्ट्री करा ली थी। इसको लेकर बबलू लाल देव विरोध कर रहा था और जमीन पर कब्जा नहीं होने दे रहा था। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोक लाल देव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी श्याम लाल देव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में मृतक के जीजा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक बबलू लाल देव अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र क्रमशः आठ और छह वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।