ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / crime / दहेज दानवों की करतूत, पहले जीभ काटी फिर जिंदा जला डाला, सबूत छिपाने...

दहेज दानवों की करतूत, पहले जीभ काटी फिर जिंदा जला डाला, सबूत छिपाने के लिए लाश को भी दफना डाला

20-Feb-2021 02:50 PM

By DEEPAK RAJ

 

BAGAHA:- दहेज लोभियों पर कार्रवाई को लेकर सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन इसके बावजूद दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बगहा के पहाड़ी मझौआ गांव में सामने आया है जहां दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी।


दहेज दानवों की करतूत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले विवाहिता की जुबान काट दी गई उसके बाद उसे जिंदा जला दिया गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई। साक्ष्य मिटाने के उद्धेश्य से शव को जमीन में दफना दिया गया। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


इस घटना के बाद परिजनों ने इसी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। तभी जांच में जुटी चौतरवा थाने की पुलिस पहाड़ी मझौला गांव स्थित एक नहर के पास पहुंची जहां जमीन को खोदकर शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रहे है। वही पुलिस आरोपी ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।