ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / बिहार में साइबर क्रिमिनल्स का नया कारनामा, बैंक अकाउंट से रुपये उड़ाकर कई...

बिहार में साइबर क्रिमिनल्स का नया कारनामा, बैंक अकाउंट से रुपये उड़ाकर कई राज्यों के CM राहत कोष में भेजे

31-Dec-2019 08:15 AM

VAISHALI: नई टेक्नोलॉजी के जरिये अब साइबर क्रिमिनल्स भी काफी एक्टिव हो गये हैं. आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं देखने को मिलती है. अब तक साइबर अपराधी लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे की धोखाधड़ी करते थे, लेकिन हाजीपुर से साइबर क्रिमिनल्स की चौंका देने वाली करतूत सामने आई है. 


वैशाली जिले में साइबर अपराधियों ने लोगों के बैंक खाते से रुपये उड़ाकर तीन राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर कर दिया है. साइबर अपराधियों की इस करतूत से पुलिस भी सकते में है. ख़बरों के मुताबिक नगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति चौक के सुबोध कुमार सिंह की बेटी आकृति राज का जौहरी बाजार में सेंट्रल बैंक के ब्रांच में सेविंग अकाउंट है. आकृति के अकाउंट में 1 लाख 70 हजार रुपये जमा थे.


साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी करके तीन दिन में 70 हजार रुपये अकाउंट से उड़ा लिए. निकाली गई राशि में 20 हजार रुपये किसी साहिल खान के खाते में ट्रांसफर किये गये. उसके बाद दूसरी निकासी 10 हजार रुपये की हुई और उसे किसी राज सिंह के खाते में डाल दिए गये. साइबर क्रिमिनल्स यहीं नहीं रूके उन्होंने 10-10 हजार रुपये असम और केरल के सीएम के रिलीफ फंड में ट्रांसफर कर दिये, इसके साथ ही 10-10 हजार रुपये दो किश्तों में मेघालय के सीएम रिलीफ फंड में भी ट्रांसफर कर दिये. वहीं धोखाधड़ी की शिकार पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.