सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
15-Mar-2025 11:32 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS: बिहार में अपराधी होली में भी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला लखीसराय और मुंगेर जिसे से आ रही है जहां अपराधियों ने लखीसराय में 16 साल के युवक की हत्या कर दी गयी है जबकि बेगूसराय में स्नातक की छात्रा को गोली मार दी है। इन दोनों घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के पचेना गांव में युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान रामबालक यादव के बेटे गोलू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लखीसराय एसपी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मामले की जांच के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वही परिजन और ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
वही दूसरी घटना बेगूसराय की जहां अपराधियों ने बीए की छात्रा को गोली मार दी है। आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाशों का दुश्साहस देखिये घर में घुसकर लड़की को गोली मारी है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी पंचायत के चमन टोल की घटना है। छात्रा के दाएं पैर में गोली लगी है। आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रा की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी पंचायत के चमन टोल के रहने वाले कृष्ण नंदन यादव के 22 वर्षीय पुत्री कल्पना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हत्या मामले में सजा काट रहे आरोपी के पिता से पीड़िता के पिता का वर्षों से विवाद चल रहा है।
बताया जाता है कि कृष्ण नंदन यादव ने बीते 2 साल पहले किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट मामले को लेकर कृष्ण नंदन यादव ने पुलकित यादव के बेटे छैला यादव, विमल यादव, कमल यादव, के ऊपर साहेबपुर कमाल थाना में मामला दर्ज कराया था। इसी केस को उठाने के लिए लगातार धमकी दे रहा था। दरअसल छैला यादव के पिता पुलकित यादव हत्या मामले में जेल में सजा काट रहा है। घातक समझ में साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया है पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है । दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
घटना के संबंध में घायल छात्रा के पिता कृष्णानंद यादव ने बताया है कि 2023 में भी मेरे पुत्र को अंधाधुंध गोली मारकर अपराधियों के द्वारा घायल कर दिया था। उन्होंने बताया है कि इस मामले में गांव के ही रहने वाले अपराधी छैला यादव, कमल यादव, विमल यादव पर मामला दर्ज कराए थे।उन्होंने बताया है कि लगातार केस उठाने की धमकी उन लोगों के द्वारा दी जा रही थी। केस नहीं उठाया तो नाराज होकर अपराधियों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग में मेरी पुत्री कल्याणी कुमारी को पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को कोर्ट में फिर से गवाही है। गवाही होने से पहले ही घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम उन लोगों के द्वारा दी गई है।