ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Home / crime / Bihar Crime Police: हत्या या आत्महत्या? पटना में संदिग्ध हालत में गोली लगने...

Bihar Crime Police: हत्या या आत्महत्या? पटना में संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक की मौत, वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime Police: राजधानी पटना के पटनासिटी इलाके में रविवार की सुबह गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. परिवार के लोग बता रहे हैं कि युवक ने खुद को गोली मारी है हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

19-Jan-2025 01:57 PM

By BADAL ROHAN

Bihar Crime Police: पटना में एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई है। युवक ने खुद को गोली मार ली है या किसी ने गोली मारकर उसकी जान ले ली?  पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है। पुलिस की टीम मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। घटना पटनासिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार आलमगंज थाना क्षेत्र के मीना बाजार स्थित राजपूताना गली में अमन नामक एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आलमगंज थाना की पुलिस और पटना सिटी एएसपी अतुलेश झा पहुंचे हैं और छानबीन की जा रही है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को राजधानी पटना के एनएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अमन नालंदा का रहने वाला है और पटना सिटी के मीना बाजार स्थित राजपूताना गली में किराए के मकान में करीब तीन महीने से रहता था, कंबल बेचने का काम करता था। बताया जा रहा है कि दो तीन दिनों से आपस में कुछ विवाद चल रहा था और युवक अपने आप को गोली मारने का धमकी देता था। फिलहाल मामला काफी उलझा हुआ है, जिसको लेकर पुलिस भी गहराई से छानबीन कर रही है।


एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक ने खुद को गोली मारी या परिवार वालों ने ही उसे गोली मार दी है। पटना के सिटी एसपी अतुलेश झा ने बताया है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके बाजार पर पहुंची और मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। यह बात सामने आई है कि बाहरी तत्वों ने घटना को अंजाम नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।