ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, भूमि विवाद में...

Bihar Crime News: युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बदमाशों ने एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी. हत्या के पीछे पुराने जमीनी विवाद को कारण बताया जा रहा है.

25-Jan-2025 12:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


दरअसल, यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम युवक की चाकू मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजू साह के 30 वर्षीय बेटे संजय साह के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजू शाह ने बताया कि उनका बेटा यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के स्थित एक धर्मकांटा में कार्य करता था। 


उन्होंने बताया कि धर्मकांटा के मालिक का दो वर्ष पहले किसी व्यक्ति से जमीनी विवाद हुआ था। जिसमें उनके बेटे को बदमाशों ने टारगेट किया गया और उनके पुत्र की हत्या कर दी गई है। पूरे मामले पर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने कहा है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।