बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
24-Jan-2025 08:25 PM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स को पोल से बांधकर जिंदा जला दिया गया। मृतक की भाभी और उसके भतीजे पर इस जघन्य वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा है। घटना सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव की है।
मृतक की पहचान पिलखी गजपति गांव निवासी 30 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका आरोपी बेटा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुधीर कुमार और उसकी भाभी-भतीजा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को झगड़ा काफी बढ़ गया और बात हत्या तक जा पहुंची। पंचायत की मुखिया ने बताया कि मृतक सुधीर मानसिक तौर पर बीमार था और नशे की हालत में जमीन बेच देता था। इसी को लेकर परिवार में विवाद चलता रहता था।
उन्होंने बताया कि इसी विवाद को लेकर बात बढ़ गई और परिवार के लोगों ने उसकी बेरहमी से हत्या क दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बेटे को तलाश कर रही है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।