ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: SVU के हत्थे चढ़ा उद्यान विभाग का घूसखोर असिस्टेंट डायरेक्टर, 7...

Bihar News: SVU के हत्थे चढ़ा उद्यान विभाग का घूसखोर असिस्टेंट डायरेक्टर, 7 हजार रिश्वत लेते धराया

Bihar News: बिहार में विशेष निगरानी यूनिट की टीम ने उद्यान विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर को शशांक कुमार को सात हाजर रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

17-Jan-2025 03:36 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के वैशाली में विशेष निगरानी इकाई ने बड़ा एक्शन लिया है। एसवीयू की टीम ने उद्यान विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर को शशांक कुमार औक अरविंद झा को सात हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।


दरअसल, उद्यान विभाग के असिस्टेंड डायरेक्टर शशांक कुमार और उसका सहयोगी अरविंद झा ने वेतन जारी करने को लेकर विभाग के कर्मी गोरख राम से सात हजार रुपए की डिमांड की थी। बार-बार दवाब बनाने पर पीड़ित कर्मी गोरख राम ने स्पेशल विजिलेंस यूनिट में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायत दर्ज होने के बाद एसभीयू ने जांच में आरोप को सही पाया और शुक्रवार को पूरी टीम के साथ वैशाली पहुंच गई। एसभीयू ने घूसखोर अधिकारी को रंगेहाथ दबोचने के लिए ट्रैप लगाया और जैसे ही दोनों घूसखोर रिश्वत के सात हजार रुपए ले रहे थे, तभी टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया।


दोनों से पूछताछ करने के बाद एसभीयू की टीम उन्हें अपने साथ लेकर पटना चली गई। जहां दोनों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। विशेष निगरानी इकाई के इस एक्शन से विभाग के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।