ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, आपसी रंजिश...

Bihar Crime News: बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. बेखौफ अपराधी बिना किसी डर के लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं. ताजा घटना सुपौल से सामने आई है.

15-Jan-2025 07:51 PM

By SANT SAROJ

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां थाना के बरहकुड़वा वार्ड नंबर 9 में त्रिवेणीगंज बाजार से वापस घर लौट रहे एक युवक को अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने जान मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है।


गोली युवक के बांह में लगी है, जो उसके शरीर के अंदर ही फंसा है। गंभीर रूप से घायला युवक को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया या है। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के लगुनिया वार्ड नंबर 15 नंबर निवासी दीनदयाल यादव के 23 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है।


जख्मी युवक ने बताया कि वह त्रिवेणीगंज बाजार से अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह बरहकुड़वा वार्ड नंबर 9 स्थित मनरेगा भवन के पास पहुंचा, पीछे से अपाची बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली चला दी, जो उसे जाकर लग गई। जख्मी युवक ने बताया कि हमलावरों ने कुछ दिन पहले उसकी बहन के साथ बदतमीजी की थी, जिसपर युवक ने उसकी पिटाई कर दी थी।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृव में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत और पुलिस बल अस्पताल पहुंचे और जख्मी युवक से जरूरी पूछताछ किए। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को उनके दोस्तों द्वारा ही बांह में गोली मारी गई है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कल लिया जाएगा।