मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Jan-2025 07:47 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: छपरा में मुफस्सिल थाना पुलिस ने नेवाजी टोला चौक स्थित खाना जंक्शन रेस्टोरेंट में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को इस अवैध धंधे की शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। गुरुवार की शाम, ट्रेनी आईपीएस संकेत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष विशाल आनंद के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों की टीम भी शामिल थी। करीब एक घंटे तक चली तलाशी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक, मैनेजर और दो अन्य पुरुषों को हिरासत में लिया। रेस्टोरेंट में दो महिलाएं भी मिलीं, जिन्हें नाबालिग होने के कारण छोड़ दिया गया।
मुख्य सड़क पर स्थित इस रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने सभी कमरों की बारीकी से जांच की और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।