ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश

Crime News: शिक्षिकाओं की पिटाई से मासूम की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बर्बरता का खुलासा

Crime News: प्रयागराज के डीडीएस कान्वेंट स्कूल में नर्सरी छात्र शिवाय जायसवाल की शिक्षिकाओं की पिटाई से मौत। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट और दम घुटने की पुष्टि, गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज।

 Crime News

17-May-2025 10:00 AM

By First Bihar

Crime News: प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में स्थित डीडीएस कान्वेंट स्कूल में 16 मई 2025 को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। चार साल के नर्सरी छात्र शिवाय जायसवाल की स्कूल में दो शिक्षिकाओं की बर्बर पिटाई से मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट, मुंह दबाने से दम घुटने और नाजुक अंग से खून निकलने की पुष्टि हुई है। बच्चे के पिता वीरेंद्र जायसवाल की तहरीर पर नैनी पुलिस ने दो अज्ञात शिक्षिकाओं के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।


उसी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ने वाले शिवाय के बड़े भाई सुमित ने बताया कि शिवाय स्कूल में रो रहा था। दो शिक्षिकाओं ने उसे सुमित की कक्षा में लाकर बेंच पर बैठाया, लेकिन रोना बंद न करने पर उसे थप्पड़ और डंडे से पीटा। सुमित के मुताबिक, शिक्षिकाओं ने शिवाय की कमर और गर्दन पर कई बार डंडे मारे, उसका मुंह दबाया और पानी मांगने पर भी नहीं दिया। सिर बेंच से टकराने के बाद शिवाय के मुंह और नाक से खून निकलने लगा। वह करीब 10 मिनट तक तड़पता रहा और आखिरकार खामोश हो गया।


गुरुवार सुबह 10:13 बजे स्कूल से वीरेंद्र को फोन आया कि शिवाय बेहोश हो गया है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नैनी बृजकिशोर गौतम ने बताया कि नाजुक अंग से खून डंडे की मार से निकला होगा, लेकिन किसी गलत हरकत की पुष्टि नहीं हुई। बिसरा सुरक्षित कर जांच शुरू की गई है। घटना के बाद स्कूल में ताला लग गया है, और प्रबंधन व शिक्षिकाओं के मोबाइल बंद हैं। बीएसए प्रवीण तिवारी ने खंड शिक्षाधिकारी को जांच सौंपी है।