बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
07-Apr-2025 11:27 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Crime News: मानवता को शर्मसार करने वाली खबर पंजाब के पटियाला से है। जहां राजपुरा के नजदीकी गांव जनसुआ में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। गांव के कुछ लोगों ने एक महिला को खंभे से बांधकर सार्वजनिक रूप से बेइज्जत किया। साथ ही उसके कपड़े तक फाड़ दिये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, महिला पर आरोप था कि उसके बेटे ने गांव की एक शादीशुदा महिला को घर से भगाने में मदद की थी। पीड़ित महिला दो बच्चों की मां है। इसी आरोप के कारण ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए महिला को बुरी तरह से बेइज्जत किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें खंभे से बांध दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की।
जब मौके पर पुलिस पहुंची तो बहुत मुश्किल से उन्हें छुड़वाया गया। पीड़ित महिला का कहना है कि उन्हें पूरे मामले के बारे में कुछ भी नहीं पता है, फिर भी लोगों ने उनके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पटनाना सदर पुलिस की जनसुआ चौकी की टीम मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से छुड़ाया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।