ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / Bihar Crime News: घर में सो रहे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, साले पर...

Bihar Crime News: घर में सो रहे शख्स की पीट-पीटकर हत्या, साले पर ही मर्डर करने का आरोप

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में आपसी रंजिश को लेकर एक शख्स को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

19-Jan-2025 11:26 AM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय में एक ट्रक मैकेनिक की सोए अवस्था में पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। घर में घुसकर बदमाशों में घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई है। ट्रक मैकेनिक ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की है। हमला करने वाला चचेरा साला बताया जा रहा है। घटना घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव की है।


मृतक मैकेनिक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पचवीर गांव वार्ड 13 के रहने वाले अलाउद्दीन का 58 वर्षीय पुत्र इफ्तिखार के रूप में हुई है। मृतक के बेटे मोहम्मद बाबर ने बताया कि 14 जनवरी की अहले सुबह घर में घुसकर मोहम्मद आबिद ने हथौड़ी, ईट और लोहे रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पिता की चीख आवाज सुनते ही उसने जब उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उसके ऊपर भी ईट से हमला कर दिया था। 


मृतक के बेटे ने बताया आविद अपनी छत से होकर उसके घर में बार-बार सोने चला आता था जिसको लेकर उसके पिता और मैंने कई बार मना किया था। इसी से नाराज होकर आविद ने 14 जनवरी की अहले सुबह घर में घुसकर उसके पिता को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था। घायल पिता को बेटे और परिजन ने मिलकर बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आज सुबह इलाज के दौरान सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में मौत हो गई है।


घटना के संबंध में मृतक के बेटा ने साहेबपुर कमाल थाना में मोहम्मद आबिद के खिलाफ लिखित आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचवीर गांव के रहने वाले मोहम्मद एनुअल हक का बेटे मोहम्मद आबिद के रूप में हुई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।