Crime news: आरा-भोजपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मंगलवार यानि आज भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है, गोली चलने पर स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गयी और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमासों ने गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए है, घायल युवक को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई, उसके बाद मौके पर पुलिस पहुचीं।


यह घटना भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत सारीपुर गांव की है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की है. फ़िलहाल घटना पुलिस बदमाशों की खोजबीन में लगी हुई है। पुलिस कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जायेगा।