नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना
09-Apr-2025 12:33 PM
By KHUSHBOO GUPTA
Crime News: तेलंगाना से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मेडचल जिले के बोडुप्पल के वीररेड्डी नगर में एक जिम ट्रेनर की डंबल से मार-मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान 35 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर जेस्ट फिट जिम का मालिक और कोच था।
हर दिन की तरह मंगलवार को किशोर जिम में वर्क आउट कर रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त चंटी और तीन अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने किशोर को पीटने के लिए डंबल का इस्तेमाल किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
जिम में मौजूद लोगों ने किशोर को तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि किशोर और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस इस मर्डर केस की जांच कर रही है।