ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Crime News: हैवानियत की हदें पार! स्कूटी देने से मना करने पर युवक...

Crime News: हैवानियत की हदें पार! स्कूटी देने से मना करने पर युवक के दोनों हाथ काटे

Crime News: हरियाणा के जींद से क्राइम की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां स्कूटी देने से मना करने पर बदमाशों ने युवक के दोनों हाथ काट दिये।

09-Apr-2025 08:45 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Crime News: क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर हरियाणा के जींद से है, जहां सफीदों में एक युवक के स्कूटी नहीं देने पर कुछ युवकों ने मिलकर तेजधार हथियार से उसके दोनों हाथ काट दिए। घटना 6 अप्रैल देर रात की है। इस मामले में अब पीड़ित के बयान के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले में तीन युवकों को नामजद किया गया है।


पुलिस को दिए बयान में सफीदों में शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा कि 6 अप्रैल की रात करीब सवा 11 बजे वह पुरानी चुंगी के पास से स्कूटी से अपने घर पर जा रहा। सफीदों निवासी भारत, कुणाल उर्फ बिट्टू और सागर ने रास्ता रोक लिया। जब रास्ता रोकने को लेकर कहा तो उन्होंने कहा कि उन्हें कहीं बाहर जाना है और वह अपनी स्कूटी दे दे। जब उसने स्कूटी देने से मना किया तो सागर ने अपने हाथ में ली हुई तलवार का वार उसके सिर पर किया।


बचाव में उसने अपना हाथ सिर के ऊपर लिया तो तलवार सीधे उसके बाएं हाथ पर लगी और वह स्कूटी से नीचे गिर गया। इसके बाद कुणाल उर्फ बिट्टू ने लोहे का पाइप दाहिने हाथ पर मारा। भारत ने भी कुणाल से वह लोहे की चक्कर जड़ित पाइप लेकर फिर से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। इस दौरान उसके दोनों हाथ कलाई के पास से कट गए। तीनों उसे जमीन पर पड़े-पड़े लातों से मारते रहे व जान से मारने की धमकी देते रहे। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। 


लोगों को आता देखकर तीनों अपने-अपने हथियारों को लेकर मौके से फरार हो गए। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान के आधार पर तीन नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।