CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
17-Mar-2025 12:08 PM
By First Bihar
Crime News: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर सुबह-सुबह बाइक सवार बदमाशों का तांडव देखने को मिला है। दरअसल मामला साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के समीप की है जहां एक यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की है और आनन-फानन में भागते हुए एक युवक गोली मार कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश पूर्वी चंपारण की और निकल गए है।
वहीं भगाने के क्रम में बदमाशों ने साहेबगंज के झपही देवी वैशाली नगर के समीप एक युवक को हाथ में गोली मार दी है जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर सीडीपीओ चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम पहुंची और पूरे घटनाक्रम का छानबीन कर रही है। साथ ही पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया है।
पुलिस ने यूट्यूबर परिवार से पूछताछ की गई, जिसमें पीड़ित के परिवारवाले ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है और सैफुल अंसारी ने भी किसी तरह का कोई विवाद नहीं बताया है। पुलिस की टीम आपसी रंजिश सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है। एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया है कि गोलीबारी की घटना सुबह एक यूट्यूबर के घर पर हुई थी शटर बंद था। उसी शटर पर गोली चली है ‘मैं खुद घटनास्थल का मुहाना किया हूं’ अभी तक किसी तरह का कोई लिखित शिकायत परिषद नहीं दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।