ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / Bihar Crime News: कीर्तन के दौरान दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो...

Bihar Crime News: कीर्तन के दौरान दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली; वीडियो हुआ वायरल

Bihar Crime News: बिहार के बांका में गुरुवार की देर रात रामधुन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. गोलीबारी में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है.

24-Jan-2025 01:46 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बांका में कीर्तन के दौरान दो पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए और भगवान की भक्ति के बजाए मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है।


दरअसल, गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चलाए जा रहे हैं। मारपीट और गोलीबारी के दौरान एक पक्ष के दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गए हैं वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोगों को फरसा से हमला कर जख्मी कर दिया गया है। इस घटना में दोनों पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। 


जानकारी के अनुसार, बिशनपुर गांव में रामधुन का कार्यक्रम हो रहा था। इस क्रम में एक पक्ष के लोग शराब के नशे में धुत थे और इन लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की। जहां गोली लगने से शिवकुमार झा और आशीष झा गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका में भर्ती कराया गया है। जहां से बेहतर इलाज के लिए इन दोनों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना में घायल राहुल झा, गौतम और सूरज झा का बांका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


इधर इस घटना की सूचना मिलते ही बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में साजन सिंह सहित तीन लोगों को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बांका के एसडीपीओ विपिन बिहारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्ष के द्वारा आवेदन मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे क कार्रवाई की जाएगी।