ब्रेकिंग न्यूज़

GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी

Home / crime / Crime News: भांजे की हत्या कर खुद थाने पहुंची मामी, वजह जान हैरत...

Crime News: भांजे की हत्या कर खुद थाने पहुंची मामी, वजह जान हैरत में पड़ गए पुलिस वाले

Crime News: एक हृदयविदारक घटना में मामी रुखसाना ने भांजे इमरान की हत्या कर दी है, इज्जत पर हाथ डालने का लगाया आरोप। पति जावेद समेत हुई गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी..

31-Oct-2025 01:08 PM

By First Bihar

Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। यहां 35 वर्षीय इमरान की हत्या उसकी अपनी मामी रुखसाना ने कर दी है। युवक के सिर पर हथौड़े से कई वार किए गए हैं। यह घटना गुरुवार देर शाम मोहल्ला गंज सादात में हुई है।


इमरान यहां कई सालों से अपने मामा जावेद के घर पर रह रहा था। गुरुवार शाम रुखसाना ने अपने भांजे पर हमला बोल दिया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल इमरान की मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। आरोपी महिला ने खुद छतारी थाने पहुंचकर कबूल किया कि इमरान ने उसकी इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश की थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने रुखसाना और उसके पति जावेद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच तेज हो गई है।


कहा जा रहा कि इस घटना की शुरुआत छोटे-मोटे विवाद से हुई थी। छतारी थाना क्षेत्र के सरभनना गांव का मूल निवासी इमरान बुलंदशहर में मामा के घर पर रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार शाम को इमरान और रुखसाना के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। फिर गुस्से में रुखसाना ने घर में रखे हथौड़े से इमरान के सिर पर कई वार किए। खून से लथपथ इमरान को परिजन सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।


लेकिन रास्ते में ही इमरान की सांसें थम गईं। हमले के तुरंत बाद रुखसाना थाने पहुंची और पुलिस को सारी वारदात बयां कर दी। उसका दावा है कि इमरान ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की, जिससे गुस्से में आकर उसने हत्या कर दी। यह बयान सुनकर थाने में हड़कंप मच गया और पुलिस एक्शन में आ गई।


पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया, "घटना की पुष्टि हो चुकी है। आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया गया है और इमरान का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, जिसमें फोरेंसिक टीम भी शामिल है।" जावेद को भी संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया गया, क्योंकि घटना के समय वह घर पर मौजूद था। इलाके के लोग इस घटना के बाद सदमे में हैं। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में पहले से ही तनाव चल था। अब सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।