ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Home / crime / Bihar Crime News: ससुराल में जीजा ने साले की गोली मारकर ले ली...

Bihar Crime News: ससुराल में जीजा ने साले की गोली मारकर ले ली जान, पति-पत्नी के झगड़े के बीच आना पड़ा भारी

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में एक जीजा ने अपने ही साले की गोली मारकर हत्या कर दी. युवक बहन-बहनोई के बीच हो रहे झगड़े के दौरान बीच बचाव करने पहुंचा था, तभी जीजा ने गोली दाग दी.

25-Jan-2025 04:56 PM

By Ranjan Kumar

Bihar Crime News: कैमूर में एक युवक ने अपने ही साले को मौत के घाट उतार दिया। युवक ससुराल पहुंचा था और वहां पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहा था। दोनों के बीच झगड़ा देखकर युवक बीच बचाव करने पहुंचे तभी जीजा ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


दरअसल, पूरा मामला भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव का है। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी हरेराम तिवारी के बेटे गोलू तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ससुराल आए युवक अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ता देख जब साला बीच बचाव करने पहुंचा तो अपने पास रखे कट्टे से जीजा ने साले को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया।


परीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रही थी, तभी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक से भाग रहे जीजा को धर दबोचा और उसके पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और खोखा को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा से पूछताछ कर रही है।