ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / 5 साल की बच्‍ची से रेप की कोशिश के बाद हत्‍या, पुलिस ने...

5 साल की बच्‍ची से रेप की कोशिश के बाद हत्‍या, पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया

Crime News: कर्नाटक में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है।

14-Apr-2025 09:32 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Crime News: कर्नाटक के हुबली में पांच साल की बच्ची का अपहरण कर रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि 35 साल के आरोपी नितेश कुमार को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। चेतावनी में गोली चलाने के बावजूद आरोपी ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस एनकाउंटर में आरोपी मारा गया। वहीं राज्‍य सरकार ने बच्‍ची के परिवार को 10 लाख रुपये की राशि देने का ऐलान किया है।


आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत हत्या के साथ-साथ रेप का भी मामला दर्ज था। हुबली के पुलिस प्रमुख शशि कुमार ने कहा, "नितेश कुमार का होमटाउन बिहार का पटना है। पुलिस टीम उसकी पहचान का पता लगाने के लिए उसके रहने के स्थान पर ले जा रही थी, उसी वक्त उसने टीम पर हमला कर दिया।" "इस दौरान उसने एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया... इस बीच एक पुलिस अधिकारी ने हवा में गोली चलाई, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। उस पर दो और राउंड फायर किए गए। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"


पुलिस के मुताबित 5 साल की बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी रितेश की उस पर नजर पड़ी और उस ने अपनी गंदी सोच को अंजाम देने के लिए बच्ची को पकड़ा और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए उसको एक शेड में ले गया। बच्ची चीखने-चिल्लाने लगी। बच्ची की चीखने-चिल्लाने की आवाज इतनी तेज थी कि जब लोकल लोगों ने इसको सुना तो वो शेड की तरफ भागते हुए आ गए, लेकिन तब तक आरोपी रितेश बच्ची का मर्डर कर चुका था। आरोपी रितेश बिहार के पटना का रहने वाला था और उसकी उम्र 35 साल थी।