ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज

Bihar Crime News: बिहार में पांच साल की मासूम से दरिंदगी, गांव के ही युवक ने किया गंदा काम

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा में एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक क अरेस्ट कर लिया है।

04-Aug-2025 05:52 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां सिमरी बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के चिरैया थाना अंतर्गत एक गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव का ही बीस वर्षीय युवक अजीत कुमार उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ घिनौनी हरकत की। इस वारदात के बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद स्वजनों ने उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बच्ची का इलाज अस्पताल में जारी है। 


डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस अमानवीय कृत्य के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। 


चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन सहनी ने बताया कि परिजनों द्वारा महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पूरे मामले पर सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि नाबालिग बच्ची से रेप की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पूरी कोशिश है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।